आईजीआरएस में रेंज और चारों जिलों को मिली पहली रैंक
बरेली, मई 9 -- अप्रैल महीने की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज और इसके चारों जिलों को पहली रैंक मिली है। इनमें बरेली पुलिस को लगातार पांचवीं बार प्रदेश में पहली रैंक मिली है। रेंज के 89 थानों को भी संयुक्त रूप से पहली रैंक मिली है, जिनमें 28 थाने बरेली के हैं। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन स्तर पर हर महीने समीक्षा की जाती है। अप्रैल में रेंज और इसके चारों जनपद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं को पहली रैंक मिली है। इसके साथ ही रेंज के 89 थानों को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। उन्होंने आईजीआरएस कर्मी एसआई शालू, अमरेंद्र कुमार और सलिल सक्सेना को पुरस्कृत करने की घोषणा की है。 यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में लगातार पांचवें महीने बरेली पुलिस को मिली पहली रैंकबरेली पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.