संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में संतकबीरनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। जुलाई-2026 की आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग में जनपद ने लगातार 14 वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को एसपी संदीप कुमार मीना के प्रभावी निर्देशन, सतत मॉनिटरिंग और जवाबदेह कार्यप्रणाली का परिणाम माना जा रहा है।एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया था। प्रत्येक शिकायत की संबंधित अधिकारी ने मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- औरैया में आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रही औरैया ...