आईजीआरएस में देवीपाटन मंडल प्रदेश में पहले स्थान पर
गोंडा, अप्रैल 7 -- गोंडा, संवाददाता। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मार्च 2026 की जारी रैंकिंग में मंडल ने 120 में से 104 अंक हासिल कर 86.67 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की है। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जनपदों में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर माह सभी जिलों की शिकायतों की समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं रैंडम रूप से पांच शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेते हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई हो, न कि केवल औपचारिक निस्तारण। अपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.