उरई, जनवरी 28 -- कालपी। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों राजस्व कर्मचारियों की बैठक हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि आईजीआरएस में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके गतिशीलता से निस्तारण किया जाये। बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा किसानों व ग्रामीणो के हितों के लिए जो भी योजनाएं हैं। उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए । री ने कहा राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा बटवारे की रिपोर्ट तैयार कर लेखपाल पत्रावलियों को न्यायालय में दाखिल करें। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघ...