वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। आईजीआरएस निस्तारण में जनपद का सदर तहसील प्रदेश में अव्वल आया है। यह सर्वे अप्रैल का है। मार्च में भी सदर तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन सिंह ने बताया कि 296 प्रकरण आए थे, जिनका समय से निस्तारण करने पर शतप्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस माह कोई भी प्रकरण डिफाल्टर नहीं हुआ। समय सीमा में समाधान किया गया। उन्होंने तहसीलदार संत विजय सिंह, आईजीआरएस प्रभारी मो.आजम सहित सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है। यह भी पढ़ें- अप्रैल की आईजीआरएस रैंकिंग में वाराणसी कमिश्नरेट अव्वल यह भी पढ़ें- लगातार सातवीं बार अमेठी पुलिस प्रथम यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में मंझनपुर प्रदेश में अव्वल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...