अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर आ रहीं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नतीजा जिला इस मामले में 75वें नंबर पर पहुंच गया है। पोर्टल पर कुल संदर्भों की संख्या जहां 1322 थी तो वहीं इसमें से 817 का निस्तारण संतोषजनक रहा लेकिन 506 शिकायतें असंतोष की श्रेणी में पाई गईं। डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर इस बावत एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियों को सुधार के लिए निर्देशित किया। निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर मौके के फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराए जाएं। गौरतलब है कि बीते माह माह जिले की रैंक 74वीं थी। एडीएम ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण से शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हर...