लखनऊ, जुलाई 1 -- बड़े नाले तो दूर, छोटी नालियों तक की नहीं हो पाई सफाई लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

नालियों की सफाई की स्थिति लखनऊ में मानसून के दस्तक देने से पहले नालों और नालियों की सफाई के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर निगम के अधिकारी लगातार सफाई अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कई इलाकों में बड़े नाले तो दूर, छोटी नालियां तक कचरे और सिल्ट से पटी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश ही नाले उफनाकर सड़कों पर बह रहे हैं और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आईजीआरएस शिकायतों का भी नहीं हुआ असर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। यहां सेक्टर-5 स्थित शहीद पथ रोड के किनारे बने नाले की सफाई को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से कई बार शिकायत की। जब सु...