रामपुर, जून 13 -- सैफनी। क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित तालाब के आसपास लंबे समय से कूड़ा-कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही थी। बताया कि तालाब का मछली पालन के लिए गांव निवासी खेमपाल कश्यप के नाम पट्टा है। तालाब के आसपास ग्रामीणों द्वारा कूड़ा डालने से न केवल गंदगी बढ़ रही थी, बल्कि मछली पालन भी प्रभावित हो रहा था। खेमपाल ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम आशुतोष कुमार ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाकर जेसीबी मशीन से तालाब के आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटवाया गया। यह भी पढ़ें- तालाब की सफाई न होने से जाफराबाद दुर्वेशपुर में जलभराव सफाई कार्य कानूनगो मुकेश कुमार, लेखपाल रफीक अहमद की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- तालाबों की सफाई में जुटा...