सिद्धार्थ, जून 7 -- डुमरियागंज। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आईजीआरएस पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लेखपाल सत्येन्द्र कुमार मिश्र को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि पिछले माह एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समय बद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उत्तरदायित्वपूर्ण सेवाओं के लिए डुमरियागंज तहसील के लेखपाल सत्येंद्र मिश्र को सम्मानित किया गया है। उन्होंने अन्य लेखपालों को उनकी कार्यशैली को प्रेरणा मानते हुए इसी तरह कार्य करने का दिशा निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- डिजिटल फसल सर्वे का कार्य पूरा, मानदेय दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- लंबित मामलों पर तय की जाएगी जवाबदेही, होगी सख्त कार्रवाई यह भी पढ़ें- समाधान ...