सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। आईजीआरएस निस्तारण में माह अप्रैल में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 20 थानों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किया है। जनसामान्य की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पर सोनभद्र पुलिस को यह उपलब्धि हासिल हुई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा की गयी। शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार कराया गया। साथ ही आईजीआरएस सेल में नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ कमिश्नरेट थाना रैंकिंग: दस थाने अव्वल, अमीनाबाद सबसे पीछे शासन की...