बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में करें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है। निस्तारण के बाद फीडबैक अवश्य प्राप्त करें। यह भी सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। सीडीओ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की मानीटरिंग करें। लम्बित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफओ डॉ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम मन...