बस्ती, दिसम्बर 18 -- बस्ती। आईजीआरएस के नोडल अधिकारी एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने 11 अधिकारियों को नोटिस दिया है। यह नोटिस दिसंबर के पहले पखवारे में आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर दिया गया। समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि इन अधिकारियों और उनके अधीनस्थों ने शिकायत निस्तारण में स्थलीय जांच और आवेदकों से वार्ता करने के निर्देश को गम्भीरता से नहीं लिया। शिकायत निस्तारण के मामले में शासन एवं जनपद स्तर पर आवेदकों से फीडबैक लिए जाने पर अधिकांश प्रकरणों में नकारात्मक फीडबैक मिला। इस कारण जनपद की रैंकिग प्रभावित हो रही है। शासन स्तर से भी उचित कार्रवाई के लिए लगातार पत्र प्राप्त हो रहा है। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने जिलास्तरीय अधिकारियों में अधिशासी अभियंता उप्र जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता ...