सोनभद्र, जून 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का परीक्षण किया।इस दौरान डीएम ने पाया कि अनेक शिकायतों में शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त किए बिना ही आख्या अपलोड कर संदर्भों का निस्तारण कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप असंतुष्ट फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शासन एवं मंडल स्तर से समय-समय पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, क...