फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। अपर जिलाधकारी न्यायिक अरविंद पांडेय ने कहा कि आईजीआरएस मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी आईजीआरएस के मामले निस्तारित करने के दौरान स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें और शिकायतकर्ताओं से वार्ता करें। साथ ही उनके फोटो भी निस्तारण के लिए पोर्टल पर अपलोड करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...