मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस रिपोर्ट में जिले की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जिले के सभी थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। जिस पर एसपी कमलेश बहादुर ने संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारियों ओर आईजीआरएस पोर्टल से जुड़े पुलिसकर्मियों की पीठ थप-थपाई और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवतापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में जिले की पुलिस को मार्च महीने की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी कमलेश बहादुर ने में बताया कि माह मार्च 2026 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्...