आईजीआरएस निस्तारण में बिल्सी कोतवाली अव्वल
बदायूं, फरवरी 18 -- बिल्सी। स्थानीय कोतवाली का एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। मंगलवार को निरीक्षण की शुरुआत सफाई व्यवस्था के अवलोकन से हुई। इसके बाद एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों की अद्यतन स्थिति जांची। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली गई। आईजीआरएस प्रभारी रोली निगम से लंबित व निस्तारित प्रकरणों पर पूछताछ की गई। एसएसपी ने बताया कि बिल्सी कोतवाली लगातार तीन माह से आईजीआरएस निस्तारण में प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि पर उन्होंने रोली निगम की सराहना करते हुए ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.