फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ने माह नवंबर में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही जिले के 21 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर एसपी अनूप कुमार सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आईजीआरएस प्रभारी व टीम को सम्मानित किया। आईजीआरएस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। निस्तारण में योगदान देने वाले नामित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...