बहराइच, दिसम्बर 9 -- नानपारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन शिकायतों को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। निर्देश हैं कि शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। एसडीएम नानपारा ने बताया कि जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया। शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट किया गया। जिससे तहसील नानपारा जिले में प्रथम स्थान पर आया है। यह सभी तहसीलकर्मियों और अधिकारियों के सहयोग और परिश्रम से संभव हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...