मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह फरवरी में जिले और समस्त थानों को प्रदेश में जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराया जाता है । माह फरवरी में जारी रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद के सभी 19 थानों (महिला थाना, को0शहर, को0कटरा, विन्ध्याचल, को0देहात, चील्ह, कछवां, पड़री, लालगंज, हलिया, जिगना, ड्रमण्डगंज, सन्तनगर, चुनार, अदलहाट, जमालपुर, अहरौरा, मड़िहान व राजगढ़) को भी मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...