गंगापार, मार्च 11 -- आईजीआरएस निबटारे में इस माह भी मेजा तहसील अव्वल है। पोर्टल के माध्यम से इस बात की जानकारी जैसे ही एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव को हुई उन्होंने बैठक कर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा राम अवध शाह व नायब तहसीलदार मांडा यमुनाप्रसाद बर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आईजीआरएस की तरह अन्य मामले को भी गंभीरता से लेकर कार्य करने की आवश्कता है, जिससे कहीं किसी को शिकायत का मौका न मिले। नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद बर्मा ने कहा कि फसल कट जाने के बाद जितने भी चकरोड, नाली के मामले हैं, सभी को प्राथमिकता के आधार पर निबटा लिया जाएगा। बता दें कि जनपद प्रयागराज में कुल आठ तहसीलो में मेजा, करछना, कोंराव व सोंराव को आई जी आर एस निबटारे में प्रथम स्थान मिला है। मेजा तहसील पिछले माह भी अव्वल दर्जे पर रही है। डीएम प्...