कौशाम्बी, मई 26 -- चरवा थाने के छोटी मौली गांव में आईजीआरएस शिकायत की जांच के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने जाकर तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। छोटी मौली गांव निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को गांव में आईजीआरएस शिकायत की जांच और निस्तारण के लिए लेखपाल पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपित भड़क गए और लेखपाल के सामने ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- खेत में भैंस चराने के विवाद में पीटा, चार पर केस जान बचाने के लिए वह भागकर अपने घर की ओर गया, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए वहां भी हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बच...