गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवादददाता। डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। डीएम ने आईजीआरएस लंबित मामले सहित अन्य की जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होने उपभोक्ताओं से कहा कि प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराना चाहते है तो विभाग में संपर्क करते हुए पोस्टपेड करा सकते है। अधीक्षण अभियन्ता विवेक खन्ना ने बताया कि 364 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। इसमें 11 लम्बित प्रकरण है। जबकि 16 असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरण है। जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। इसमें डीएम ने बताया कि 12 प्रकरण ऐसे हैं जिनमें शिकायतकर्ता से सम्पर्क नहीं किया गया एवं इसे चेक करने के निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- बिजली दफ्तर पहुंचे डीएम, बिजली व्यवस्थाओं की ली जानकारी कहा कि उपभोक्ताओ...