झांसी, जुलाई 2 -- झांसी। पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में आईजीआरएस, समाधान पोर्टल पर जून में शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में झांसी अव्वल रहा। जून में मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी ने लगातार 06वीं बार पहली रैंक प्राप्त की है। साथ ही रेंज के समस्त जनपदों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस, सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को नकद पुरुष्कार से पुरुष्कृत किया गया है। परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्य...