गोंडा, मार्च 19 -- गोंडा, संवाददाता। एक युवक पर आईजीआरएस पोर्टल का दुरुपयोग कर लोगों पर अनैतिक दबाव बनाने और अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच सौंप दी है। ग्राम मुजेड़ निवासी पीड़ित अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अलग-अलग लोगों को अपने जाल में फंसाता है और फिर उनसे अवैध वसूली करता है। आरोपी लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक पासबुक विवरण मांगता है। पीड़ित के साथ भी ऐसा ही किया गया।पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अपनी आधी जमीन बैनामा कर दो, नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे। पीड़ित ने शिकायत के साथ आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.