आईजीआरएस की शिकायतों में लापरवाही न करें: डीएम
सीतापुर, जून 24 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के आधार पर न किया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण एवं तथ्यात्मक जांच कर शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में भ्रामक, अपूर्ण अथवा तथ्यहीन आख्या प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। लंबित शिकायतों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा की जाती है इसलिए सभी अधिकारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.