प्रयागराज, जून 24 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दो उपजिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लापरवाही पर अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्ताररण में लापरवाही पर करछना और कोरांव के उपजिलाधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जिलाधिकारी ने बुधवार को संगम सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर समीक्षा के दौरान उच्चाधिकारियों से शिकायतकर्ताओं की वार्ता कराई। वार्ता के दौरान पता चला कि कई अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क तो किया, लेकिन समस्याओं का वास्तविक समाधान नहीं कराया। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।नोटिस पाने वालों में दो उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार स...