कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एसपी श्रद्धा पांडेय के नेतृत्व में जिले की पुलिस शिकायतों के निस्तारण में दिसम्बर महीने में प्रदेश में अव्वल रहा है। वहीं जिले के 17 थानों में से 13 थाने भी टॉप पर रहे हैं। समन्वित शिकायत प्रणाली आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों का दिसम्बर के महीने में जिले की पुलिस ने तेजी के साथ ही समय बद्ध निस्तारण किया है। इसलिए प्रदेश स्तर से दिसंबर महीने की जारी हुई ग्रेडिंग में जिले की पुलिस प्रदेश में टॉप पर रही है। गुरुवार शाम जारी सूची में जिला प्रथम स्थान पर रहा। वहीं शिकायत निस्तारण में जिले के 17 थानों में से 13 थाने अकबरपुर, रूरा, गजनेर,महिला थाना, भोगनीपुर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहत, रसूलाबाद व शिवली थाने भी प्रदेश में अव्वल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.