आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति खराब
जौनपुर, जून 21 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। एसडीएम अजय उपाध्याय ने निस्तारण की स्थिति असंतोषजनक पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। कहा कि आईजीआरएस के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक आगामी समाधान दिवस के बाद होगी। बैठक में आने से पहले सभी अधिकारी अपने लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.