गोंडा, फरवरी 10 -- गोंडा, संवाददाता। जिला पुलिस को आईजीआरएस की रैकिंग में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर गोंडा पुलिस ने एक बार फिर बाजी मारी है। एसपी विनीत जायसवाल ने इसको लेकर अधीनस्थों की सराहना की है। साथ ही आगे भी जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा है। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा प्रतिमाह शासन द्वारा की जाती है। समीक्षा/फीडबैक के आधार पर ही शासन की ओर से सभी जिलों की रैकिंग जारी की जाती है। सभी प्रकार के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की एक समय सीमा निर्धारित होती है। समय सीमा के बाद भी अगर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होता है तो वह डिफाल्टर की श्र...