देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं उनके ऑपरेटरों के साथ एक प्रशिक्षणात्मक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की रैंकिंग प्रभावित हुई तो जिम्मेदारी तय होगी। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस में प्रयागराज की 63वीं रैंकप्रशिक्षण के निर्देश उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपना लॉगिन एवं पासवर्ड स्वयं अपने पास रखें और ऑपरेटरों के भरोसे न रहें। प्रतिदिन लॉगिन कर आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करें तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन ...