कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- जनसुनवाई और आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण अफसर कैसे करें इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बुधवार को दोपहर दो से तीन बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद यदि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में कमी रही तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। शासन का आदेश मिलने के बाद डीएम डॉ. अमित पाल ने आनन-फानन में जिले के अफसरों का प्रशिक्षण कराए जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय व बेसिक शिक्षा के संबंधित अधिकारियों व नोडल अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...