कौशाम्बी, मई 7 -- आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश भर में अपना परचम लहराया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की अप्रैल-2026 की रैंकिंग में कौशाम्बी पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात कि जनपद के सभी 14 थानों ने भी शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदर्शन के आधार पर हर महीने रैंकिंग जारी की जाती है। पोर्टल पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आख्या भी फीड की जाती है। माह अप्रैल में कौशाम्बी पुलिस ने शिकायतों के ...