उन्नाव, जून 10 -- उन्नाव। संवाददाता आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के 21 में से 16 थानों ने प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थान हासिल कर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया, जबकि सदर कोतवाली, बांगरमऊ कोतवाली, दही चौकी, बिहार और मौरावां जैसे प्रमुख थाने रैंकिंग में जगह बनाने से चूक गए। इससे इन थानों की शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस : सूबे में दोआबा की खाकी का झंडा बुलंदआईजीआरएस रैंकिंग की प्रक्रिया आईजीआरएस रैंकिंग शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर तय की जाती है। हालिया रैंकिंग में जिले के 16 थानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत कार्यप्रणाली का प्रमाण दिया है। हालांकि, जिले के पांच प्रमुख थाने इस सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो सके। इनमें सदर कोतवाल...