भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) निस्तारण में पुलिस काडं का बजा है। लगातार आठवें माह फरवरी में प्रदेश स्तर की रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इसके पहले गत वर्ष जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर एवं इस साल जनवरी में भी पुलिस प्रदेश में अव्वल आई थी, जिसका क्रम फरवरी में भी बना रहा। 75 जनपदों में भदोही की कार्रवाई शत-प्रतिशत रही। कर्मियों प्रभारी आईजीआरएस सेल सुरेश कुमार राय, संतोष कुमार सिंह, रमेश विश्वकर्मा, आकाश कुमार, अजीत कुमार, विवेक कुमार, कौशल कुमार कठेरिया को सराहा और आगे और अच्छा कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...