आईजीआरएस: रामपुर लगातार छठी बार यूपी में नंबर-1
रामपुर, जुलाई 2 -- रामपुर। आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण में रामपुर जिले ने पूरे प्रदेश में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है। शासन द्वारा जारी जून-2026 की मासिक रैंकिंग में रामपुर ने 130 में से 128 का आंकड़ा छूकर लगातार छठी बार उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल आईजीआरएस पोर्टल पर यह शानदार उपलब्धि केवल कागजी निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ताओं की उस संतुष्टि पर आधारित है जिसे सीधे शासन स्तर से क्रॉस-चेक किया गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में लागू किए गए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम और अधिकारियों की तय की गई सख्त जवाबदेही ने रामपुर को प्रदेश में प्रभावी शिकायत निवारण और सुशासन का एक सबसे सफल मॉडल बना दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.