नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर फिर सोना की तस्करी का मामला सामने आया है। गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार दो यात्री चॉकलेट के पैकेट में 396 ग्राम सोना छिपाकर लाए थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने रियाद से आए दो यात्रियों के पास से इसे बरामद किया है।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को 'स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान को एक्स-रे परीक्षण के लिए भेजा गया।बयान में कहा गया कि स्कैनिंग के दौरान यात्रियों के चॉकलेट के पैकेटों के भीतर 'संदिग्ध तस्वीरें' दिखाई दीं, जिसके बाद सोने का पाउडर छिपाए जाने की आशंका के चलते पैकेट जब्त कर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए।सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से चॉ...