नई दिल्ली, मार्च 3 -- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उड़ानों में व्यवधान के बीच दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सही समय पर जानकारी मिले इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवाइजरी जारी की गई। हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा होल्डिंग क्षेत्र और प्रस्थान फोरकोर्ट में दो अतिरिक्त सूचना काउंटर स्थापित किए गए। चेक-इन हॉल, बोर्डिंग गेट, आगमन हॉल, अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर क्षेत्र और टिकटिंग डेस्क पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमें तैनात की गईं। फंसे यात्रियों के लिए 1500 से अधिक पानी की बोतलें, चाय और 500 से अधिक नाश्ते वितरित किए गए। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर और प्रस्थान गेट पर गर्म भोजन की भी व्यवस्था की गई। 100 से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.