नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम अधिकारियों ने सोना तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4.35 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया है। दोनों मामलों में तीन विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला 26 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया। इसमें 39 वर्षीय महिला यात्री को पकड़ा गया। वह 25 फरवरी को अदीस अबाबा से नई दिल्ली पहुंची थी। कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे रोका और सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान उसके बैगेज में छिपाकर रखे गए 1843 ग्राम उच्च शुद्धता वाले सोने के आभूषण बरामद किए गए। जब्त सोने का कुल मूल्य 2,37,05,811 रुपये आंका गया। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि उसने सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना और जांच से बचने...