नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक कनाडाई नागरिक का कीमती सामान से भरा सूटकेस चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एयर टैग के जरिए अपने सामान की लोकेशन ट्रैक की, जो गुरुग्राम के एक पते पर मिली। मामले की शिकायत मिलने पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनाडा के नागरिक कंवरजीत भुल्लर 7 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों को यहां से टोरंटो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। फ्लाइट से उतरने के बाद वे सामान लेने के लिए बैगेज कन्वेयर बेल्ट के पास पहुंचे। इसी दौरान उनका सूटकेस बेल्ट से निकलते हुए दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह वापस नहीं आया।कंवरजीत भुल्लर ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.