नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम्स) ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए 2.755 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत 3.80 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

खुफिया सूचना से निकाला प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम्स अधिकारियों को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर 1 जून को शारजाह से फ्लाइट संख्या IX-136 से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री पर नजर रखी गई। आगमन के बाद यात्री को एयरपोर्ट के आगमन बस गेट पर रोका गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने विमान में भी तलाशी अभियान चलाया।

सीट संख्या 22 सी से विमान की गहन जांच के दौरान अधिकारियों को सीट संख्या 22 सी के नीचे से दो काले रंग के पाउच बरामद हुए। यह सीट उस सीट के ठीक सामने थी, जिस पर संदिग्...