नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश करते हुए करीब 6.37 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। इस संबंध में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी विमान के शौचालयों, सीटों के नीचे और यात्रियों के सामान से की गई।

मादक पदार्थों की विशेषताएँ अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रोपोनिक वीड गांजे की एक उच्च क्षमता वाली किस्म होती है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।

पहला मामला पहले मामले में बैंकॉक से सोमवार को दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) की प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। यात्री के सामान से कुछ संदिग्...