नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर कस्टम विभाग ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। बैंकॉक से नई दिल्ली पहुंचे दो भारतीय यात्रियों के कब्जे से भारी मात्रा में कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को बैंकॉक से दिल्ली आने वाली उड़ानों के यात्रियों की एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर जांच की गई। संदेह के आधार पर दो यात्रियों को ग्रीन चैनल पर रोका गया और उनके सामान की एक्स-रे स्कैनिंग और गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान दो काले रंग के ट्रॉली बैग में काले पॉलीथिन पैकेट मिले। जब्त किए गए सामान का कुल वजन 2095.5 ग्राम पाया गया। प्राथमिक जांच और डायग्नोस्टिक प...