मुख्य संवाददाता, अप्रैल 28 -- IGIMS MBBS Exam Cancelled: एमबीबीएस की सेमेस्टर परीक्षा में धांधली के आरोप साबित होने के बाद सोमवार को आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) प्रशासन ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा रद्द कर दी है। साथ ही परीक्षा विभाग के सभी कर्मियों और एमबीबीएस के सात छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये छात्र अपना पक्ष रखेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने परीक्षा विभाग में भी बदलाव किया है। विभाग में तीन फैकल्टी डॉक्टर प्रो. अंजू सिंह, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. सरिता मिश्रा को सब डीन (परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, परीक्षा विभाग के अन्य सभी कर्मचारियों का तत्काल तबादला कर दिया गया है। द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा दिसंबर 2025 में हुई थी। इसमें करीब 130 छात्र शामिल हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.