पटना, जून 12 -- आईजीआईएमएस की जैव रसायन प्रयोगशाला को मिला एनएबीएल प्रत्यायन - बिहार का पहला सरकारी संस्थान बना जिसे मिली राष्ट्रीय मान्यता - लगभग 100 जांचों को मिला राष्ट्रीय मान्यता का दर्जा रिपोर्ट की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

संस्थान की उपलब्धि पटना, मुख्य संवाददाता l इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की जैव रसायन प्रयोगशाला (क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री लैबोरेटरी-सीबीएल) को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड एनएबीएल) से प्रत्यायन प्राप्त हुआ हैl बता दे कि आईईजीआईएमएस बिहार सरकार का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जिसकी जैव रसायन प्रयोगशाला को एनएबीएल प्रत्यायन प्राप्त हुआ हैl ...