पटना, अप्रैल 25 -- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में पुरानी बीमारियों की उपचार पद्धति को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पटना के बीच प्रायोगिक पशुओं पर अनुसंधान को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। समझौते पर हस्ताक्षर आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना के प्राचार्य डॉ. उमा पांडेय ने किया। मौके पर आईजीआईएमएस के संकायाध्यक्ष प्रो. ओम कुमार, प्रशासन के उप निदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मनीष मंडल, फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित मोहन एवं केंद्रीय पशु आवास विभाग के पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रो. प्रशांत द्विवेदी और प्रो. रोहि...