नई दिल्ली, जुलाई 31 -- सिंपल एनर्जी भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2 सितंबर को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इस स्कूटर का नाम अराइव होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली तौर पर इसकी कोई डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले इसकी लो लाइट में ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कम रोशनी में ली गई इन तस्वीरों में स्कूटर पर अभी भी कैमोफ्लाज लगा हुआ है, जिससे डिजाइन की कुछ ही झलकियां मिलीं। बता दें कि कंपनी अभी बाजार में सिंपल One, सिंपल OneS और सिंपल Ultra बेच रही है। इनकी रेंज 400 किलोमीटर तक है। सिंपल वन 'अराइव' का डिजाइनखास बात ये है कि ये तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी सेल्स चार्ट में छाए हुए हैं। आईक्यूब रेगुलर तौर पर चेतक और रिज्टा से सबसे ज्यादा मंथली वॉल्यूम रिकॉर्ड कर...