आईक्यूब, चेतक, रिज्टा को छोड़ 2 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद लिया 187Km रेंज वाला यह ई-स्कूटर; ये ओला भी नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब कतार में पीछे रहने वाली कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही है। खासकर, अब हीरो मोटोकॉर्प विडा इस सेगमेंट में रफ्तार पकड़ चुकी है। अभी अक्टूबर खत्म होने में 2 दिन बाकी हैं, लेकिन विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लॉन्च होने के बाद से अपनी सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज कर ली है। इस स्कूटर की 29 दिनों में 27,435 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, एक कैलेंडर ईयर में 10 महीने के अंदर ही इसने 2 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज्टा, बजाज चेतक, ओला S1 जैसे मॉडल से होता है। चलिए एक बार इसके सेल्स रिकॉर्ड को देखते हैं। हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स की बात करें तो जनवरी 2026 में इसकी 13,867 यूनिट बिकीं जबकि 2025 में इसकी 1,694 यूनिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.