मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दरभंगा से छपरा जा रहे यात्री प्रभाकर झा से अवैध वेंडर ने आईकार्ड मांगने पर मंगलवार को बदसलूकी की। हालांकि, आरपीएफ से शिकायत की धमकी मिलते ही अवैध वेंडर चेन पुलिंग कर फरार हो गया। पीड़ित यात्री ने पूरे प्रकरण का वीडियो रेलवे के एक्स हैंडिल पर पोस्ट कर शिकायत की। इसके बाद समस्तीपुर डीआरएम ने मामले में आरपीएफ को छानबीन कर रिपोर्ट मांगी है।एक्स पर प्रभाकर झा नामक युवक ने शिकायत से संबंधित तीन वीडियो अपलोड किया है। इसमें दिख रहा है कि एक वेंडर से 12565 बिहार संपर्क क्रांति की बोगी संख्या बी 3 के सात नंबर सीट पर चाय मांगता है। उससे दाम पूछता है, जिसपर वेंडर बताता है कि चाय 10 रुपये की है। इसपर यात्री और वेंडर में नोकझोंक होने लगती है। यात्री वेंडर से आईकार्ड ...