प्रयागराज, फरवरी 16 -- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन पर बने मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है। 19 फरवरी से ध्वस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने नगर निगम और पुलिस के सहयोग से पिछले साल बरौनी-प्रयागराज तेल पाइप लाइन पर निर्माणों का सर्वे किया था। दरियाबाद से करेली तक कराए गए सर्वे में सवा सौ से अधिक मकानों का हिस्सा तेल पाइप लाइन के ऊपर मिला। सर्वे के दौरान चिह्नित मकानों पर लाल निशान लगा दिया। भवनों के सामने लाल निशान लगाने के साथ यह भी लिख दिया गया कि किस मकान का कितना हिस्सा तोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.