गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उसरी चट्टी कांड में मारे गए ठेकेदार मनोज राय हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आईएस-191 के सक्रिय सदस्य गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू को पुलिस ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। तन्नू अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई है और वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वर्ष 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पूरे मामले की विवेचना एसआईटी के माध्यम से कराई गई। एसआईटी को...